विमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2026 12:43 IST2026-03-28T12:40:58+5:302026-03-28T12:43:43+5:30

दमकलकर्मियों को सुबह करीब 10:53 बजे आपातकालीन स्थिति की सूचना मिली। दमकल विभाग के अनुसार, सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

delhi police 161 passengers board plane emergency landing IGI Airport technical fault Indigo flight coming Visakhapatnam Declared Technical Snag | विमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

file photo

Highlightsविमान आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।इंजन फेल होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रही थी।

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने शनिवार, 28 मार्च की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। दमकलकर्मियों को सुबह करीब 10:53 बजे आपातकालीन स्थिति की सूचना मिली। दमकल विभाग के अनुसार, सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इंडिगो की एक फ्लाइट विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रही थी, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। विमान आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

दिल्ली दमकल सेवा ने कहा कि दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई। दमकल विभाग को सुबह 10:53 बजे सूचना मिली। विभाग का कहना है कि विमान सुरक्षित उतर गया है।सूचना मिलते ही सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए दमकल गाड़ियां तुरंत हवाई अड्डे पर भेजी गईं। विमान में 161 यात्री सवार थे।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान के इंजन में खराबी आई थी। हालांकि, इंडिगो ने अभी तक विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। लैंडिंग को सुगम बनाने के लिए रनवे 28 पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था। एहतियात के तौर पर दमकल वाहन और एम्बुलेंस रनवे पर तैनात किए गए थे।

 

Web Title: delhi police 161 passengers board plane emergency landing IGI Airport technical fault Indigo flight coming Visakhapatnam Declared Technical Snag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे