लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ऑक्सीजन विवाद : भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर मंतर पर धरना दिया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने सोमवार को यहां जंतर मंतर पर धरना देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा। केजरीवाल पर आरोप है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान शहर की ऑक्सीजन जरूरतों को उनकी सरकार द्वारा “बढ़ाकर” बताया गया।

सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि केजरीवाल को “आपराधिक लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

गुप्ता ने कहा, “उच्चतम न्यायालय की एक समिति की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार ने असल जरूरत से चार गुणा ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की जिससे अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो गई और कोविड मरीजों की मौत हुई। इसके लिए केजरीवाल स्वयं जिम्मेदार है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।”

नयी दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वायरस की दूसरी लहर से निपटने में अपनी सरकार की “नाकामी को छिपाने” के लिए ऑक्सीजन की कमी का “झूठा” मुद्दा बनाया।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर “मनगढंत” रिपोर्ट बनाने और इसके आधार पर दिल्ली सरकार को दोषी ठहराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां