लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बिजली चोरी के लिए पिछले 18 महीने में 2500 से ज्यादा गिरफ्तार, 200 दोषी करार

By भाषा | Updated: October 13, 2019 17:35 IST

उत्तरी, पश्चिमी और मध्य दिल्ली में दर्जनों क्षेत्र हैं जहां 25-40 प्रतिशत के बीच नुकसान होता है । बिजली कंपनियां उन इलाकों में बिजली चोरी पर लगाम लगाने में चुनौती का सामना कर रही हैं, जहां पर कई बार निरीक्षण दलों पर हमले की घटनाएं हुई हैं। 

Open in App

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने पिछले डेढ़ साल में 5500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की और इस मामले में 2500 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। डिस्कॉम सूत्रों ने बताया कि शिकायतों के आधार पर 4500 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की गयीं और इस अवधि में 200 से अधिक लोगों को दोषी करार दिया गया।

दिल्ली में तीन बिजली कंपनी-बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल), बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और टाटा पावर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) साठ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराती है ।

बिजली कंपनी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दिल्ली में पिछले 18 महीने में बिजली चोरी की 5500 शिकायतों के बाद 4500 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी। इन मामलों में 2500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया और 200 से अधिक लोगों को दोषी ठहराया गया। ’’ बिजली चोरी के मामले में भारी जुर्माने और पांच साल तक जेल की सजा का प्रावधान है ।

इस साल अगस्त-सितंबर में कड़कड़डूमा की विशेष बिजली अदालत ने बिजली चोरी मामले में पूर्वी दिल्ली में 21 संपत्तियों को जब्त (और सीलिंग) करने का निर्देश दिया था। एक सूत्र ने बताया कि अनुमान के मुताबिक बिजली चोरी से दिल्ली की बिजली कंपनियों को सालाना 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होता है ।

उन्होंने बताया कि उत्तरी, पश्चिमी और मध्य दिल्ली में दर्जनों क्षेत्र हैं जहां 25-40 प्रतिशत के बीच नुकसान होता है । बिजली कंपनियां उन इलाकों में बिजली चोरी पर लगाम लगाने में चुनौती का सामना कर रही हैं, जहां पर कई बार निरीक्षण दलों पर हमले की घटनाएं हुई हैं। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल