लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, उत्तर भारत के अन्य हिस्से लू की चपेट में रहे

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्से बुधवार को लू की चपेट में रहे। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज का दिन जुलाई के महीने में तीसरा लू वाला दिन रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली एक जुलाई (43.1 डिग्री सेल्सियस) और दो जुलाई (41.3 डिग्री सेल्सियस) को भी लू की चपेट में रही थी। बृहस्पतिवार को भी शहर के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

आईएमडी ने पहले कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यह 15 वर्षों में सबसे अधिक विलंबित होगा।

आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही और श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अगले 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर जिलों और बीकानेर संभाग में लू की चेतावनी जारी की है।

हालांकि 10 जुलाई से मानसून के कारण तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

दस-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून 11 से 13 जुलाई के बीच बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चुरू जिलों में दस्तक देगा।

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 15 जुलाई के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। 12-13 जुलाई के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में बुधवार को भी लू की स्थिति बनी रही, गुरुग्राम में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में, पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मानसून के निर्धारित समय से पहले अभूतपूर्व भारी बारिश के कारण राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र