लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: राजीव गांधी अस्पताल में सोमवार से बहाल होगी ओपीडी सेवा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में डॉक्टर करीब 10 महीने बाद सोमवार को हृदय का ऑपरेशन करने की तैयारी में हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले 10 महीने से इस अस्पताल में खासतौर पर केवल कोविड-19 मरीजों का उपचार किया जा रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी दिल्ली के एक व्यापारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक मार्च को शहर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद जल्द ही एलएनजेपी और राजीव गांधी अस्पताल को खासतौर पर कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित किया गया था।

पूर्वी दिल्ली स्थित आरजीएसएसएच की प्रवक्ता डॉ छवि गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' हमारे अस्पताल में ओपीडी सेवा सोमवार से बहाल होगी। हालांकि, ये केवल तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।''

उन्होंने कहा, '' सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होने के नाते कल (सोमवार) का दिन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि करीब 10 महीने बाद हमारे अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा जोकि कोविड-19 अस्पताल में तब्दील होने के बाद से बंद था।''

गुप्ता ने कहा, '' दिल्ली में कोविड-19 की परिस्थतियों में सुधार हुआ है इसलिए हमने सोमवार से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी आंशिक तौर पर कोविड-19 की सेवाएं भी जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!