लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: संपत्ति बेचने के लिये एएसआई का जाली पत्र बनाने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली के पंचशील पार्क में एक संरक्षित स्मारक के निकट स्थित अपनी संपत्ति को बेचने के वास्ते कथित रूप से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का जाली पत्र बनाने के लिये 49 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान पंचशील पार्क के निवासी वरुण कृष्ण विज के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि विज ने 2012-13 में क्रय एवं विपणन कंसलटेंसी कंपनी शुरू की थी, लेकिन उसका काम अच्छा नहीं चल रहा था। वह अपनी शानो-शौकत की जीवनशैली को बरकरार रखने के लिये पंचशील पार्क में एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक से 40.5 मीटर दूर स्थित अपनी संपत्ति बेचना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि उसने संपत्ति बेचने के लिये एएसआई का जाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तैयार किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी मिश्रा ने बताया कि विज के खिलाफ अजय चौधरी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर 2018 में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया था कि विज ने 2011 में अपनी संपत्ति बेचने के लिये चौधरी से संपर्क किया था। काफी चर्चा के बाद चौधरी ने कहा था कि यह संपत्ति तो संरक्षित स्मारक के निकट स्थित है।

अधिकारी ने कहा कि चौधरी को मनाने के लिये आरोपी ने कथित रूप से एएसआई द्वारा जारी एक पत्र उन्हें दिया।

प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल एवं उनके अवशेष अधिनियम के अनुसार एएसआई संरक्षित स्मारक के आसपास के 100 मीटर के इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र कहा जाता है और इसके आस-पास किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं होती। अगले 200 मीटर के इलाके को विनियमित क्षेत्र कहा जाता है, जहां निर्माण के लिये संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेनी होती है।

मिश्रा ने कहा कि चौधरी ने आरोपी की बातों पर यकीन कर उससे 21.21 करोड़ रुपये में संपत्ति खरीदने का करार कर लिया। करार के तहत उसने अपने निजी खाते से 7.21 करोड़ रुपये और अपनी कंपनी के खाते से 1.10 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि रुपये मिलने के बाद भी विज ने संपत्ति चौधरी के हवाले नहीं की।

मिश्रा ने कहा कि जब चौधरी ने पूछताछ की तो पता चला कि उसे ठग लिया गया। आरोपी ने एएसआई की, जो एनओसी उसे सौंपी थी, वह जाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव