लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: ड्यूटी के दौरान कोविड से मरने वाले शिक्षक के परिजनों को मिला एक करोड़ रुपये मुआवजा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि पिछले साल ड्यूटी के दौरान स्कूल के जिस शिक्षक की कोविड-19 से मौत हो गई थी, राज्य सरकार ने उसके परिजन को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे दिया है।

मंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शिवजी मिश्रा की पत्नी और दोनों बेटों ने उसके मरने के बाद के अपने दुखद अनुभव साझा किये हैं। वीडियो में मिश्रा के बेटे पीयूष कुमार ने बताया कि उसके पिता पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने वाले दल में शामिल थे।

मिश्रा के परिजन के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जून 2020 में शिक्षक की मौत हो गई थी। जैन ने ट्वीट किया, “श्री शिवजी मिश्रा एक होनहार अध्यापक थे, जिनका ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से दुखद निधन हुआ। दिल्ली सरकार की ओर से उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। हम उनकी कमी को तो पूरा नहीं कर सकते लेकिन उनके परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास ज़रूर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया