लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : दुकानदार से वसूली करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:46 IST

Open in App

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक दुकानदार से पिस्तौल के जोर पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक किराड़ी के सुलेमान नगर का रहने वाला आरोपी कपिल इससे पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। वह जमानत पर जेल से बाहर था। पुलिस के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मंगलवार को कपिल अपने एक साथी के साथ मनीष की दुकान पर गया और पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये की मांग की। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह के मुताबिक मनीष ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो दोनों आरोप वहां से फरार हो गए। हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला मनीष पंजाबी बस्ती नांगलोई में चांदी के बर्तनों की दुकान चलाता है। कपिल मनीष की दुकान पर आता-जाता रहता था और उसके साथ दोस्ताना संबंध बना लिए थे। कपिल ने अपने बेटे के इलाज के लिए मनीष से 1700 रुपये भी लिए थे। करीब तीन दिन पहले कपिल ने मनीष से 45 हजार रुपये का प्रबंध करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मनीष के साथी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में छोटी सी बात पर अनजान आदमी ने 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह