लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : चिट फंड के जरिए पांच करोड़ रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर चिटफंड योजना में निवेश पर उच्च लाभ दिलाने का वादा कर लोगों से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति की पहचान पश्चिमी पटेल नगर के रहने वाले प्रमोद कुमार सेठी के रूप में की गयी है। उसने अब तक 17 से अधिक लोगों को ठगा है। सेठी ने उन लोगों को निशाना बनाया जो उसे व्यक्तिगत रूप से जानते थे और उन्हें सुनिश्चित मासिक उच्च लाभ देने का वादा कर अपनी चिटफंड योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस के मुताबिक ठगी का शिकार हुए लोगों से बहुत सारी धन राशि एकत्र करने के बाद, सेठी ने योजना बंद कर दी और अनुरोध के बावजूद निवेश की गई राशि को वापस करने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेठी के खिलाफ 2016 में उस समय प्राथमिकी दर्ज की गयी जब पीड़ित लोगों ने शिकायत में उस पर चिटफंड कंपनी के जरिए ठगी करने का आरोप लगाया।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने कहा, ‘‘ उच्च लाभ के आश्वासन के बाद पीड़ित लोगों ने सेठी की चिटफंड योजना में मासिक किश्तों के रूप में अपना पैसा निवेश किया। लेकिन 2015 में सेठी ने अपनी चिटफंड योजना बंद कर दी और न तो उसने सदस्यता के तहत सामूहिक कोष में अपने हिस्से का भुगतान किया और न ही लोगों के निवेश किए गए रुपये वापस किए।’’

आरोपी सेठी ने लोगों के साथ 4.88 करोड़ रुपये की ठगी की है।

सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र ठकरान के नेतृत्व वाली एक टीम ने पांच अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग