लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पुलिस के वेष में लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में कथित रूप से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और बटुआ लेने वाले 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महेंद्र पाल उर्फ संदीप एक निजी गार्ड की नौकरी करता था और धोखाधड़ी के एक मामले में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, नौ जून को राजेंद्र कुमार तिवारी और उसके दोस्तों को मोटरसाइकिल सवार खाकी पहने हुए एक व्यक्ति ने मूलचंद फ्लाईओवर के पास रोका और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके मोबाइल फोन और एक बटुआ ले लिया और फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा, “मोटरसाइकिल के मालिक के विवरण से संदिग्ध की पहचान महेंद्र पाल के रूप में हुई जो बाहरी दिल्ली के मुंडका का निवासी है। पुलिस के एक दल ने मौके पर छापा मारा और उसे पकड़ लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक बटुआ, मोटरसाइकिल और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद हुए।” उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि वह पैसों के लिए लोगों को ठगता था क्योंकि वह शराब और ड्रग्स का आदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे