लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ब्लास्ट: रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर राजधानी, धमाके में 8 लोगों की मौत, 24 घायल

By रुस्तम राणा | Updated: November 10, 2025 20:50 IST

इस घटना में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है और 24 लोग घायल हुए हैं। सभी आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

Open in App

दिल्ली: सोमवार को रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक धमाका होने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका हुआ, जिससे आग लग गई और कई गाड़ियां जल गईं। इस घटना में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है और 24 लोग घायल हुए हैं। सभी आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया, "उनमें से आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है।" 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, "आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं... घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।"

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!