लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: घर में भीषण आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत, मच्छर कॉयल से लगी आग

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 09:20 IST

अधिकारियों ने कहा कि तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से सभी चारों शवों को बरामद किया गया. फायर विभाग के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों की मौत दम घुंटने के कारण हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमच्छर मारने के क़यल से लगी आग और घर में भर गया धुआं.परिवार के सभी सदस्यों की मौत दम घुंटने के कारण हुई है.

नई दिल्ली: मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली के एक घर में भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में हुए इस हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को 4.07 बजे मिली जिसके बाद आग पर लगाम लगाने के लिए वे पहुंचे.

अधिकारियों ने कहा कि तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से सभी चारों शवों को बरामद किया गया. फायर विभाग के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों की मौत दम घुंटने के कारण हुई है.

पीड़ितों की पहचान 58 वर्षीय होरीलाल, 55 वर्षीय पत्नी रीना, 24 वर्षीय बेटे आशु और 18 वर्षीय बेटी रोहिणी के रूप में की गई है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

होरीलाल शास्त्री भवन में फोर्थ ग्रेड के अधिकारी थे और मार्च 2022 में रिटायर होने वाले थे. वहीं, उनकी पत्नी नगर निगम में सफाईकर्मी थीं. उनका बेटा आशु काम की तलाश में था जबकि बेटी सीमापुरी के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी.

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना का कारण एक मच्छर मारने का कॉयल था जिससे आग लग गई और पूरा घर धुएं से भर गया.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 436 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :दिल्लीआगअग्निकांडसीमा पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया