लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : उत्तर पश्चिम जिले में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई उत्तर पश्चिम दिल्ली ने 6.34 लाख टीके की खुराक दी है जो दिल्ली के किसी भी जिले में सर्वाधिक है। वहीं, उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सिर्फ 3.15 लाख लोगों को ही टीका मिला है।

केंद्र के साथ साझा सरकारी आंकड़े के अनुसार 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से दिल्ली में 52.84 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गयी है। इनमें से 36.79 लाख को कोविशील्ड की खुराक और 16.04 लाख को कोवैक्सीन की खुराक दी गयी है। 10 मई को सर्वाधिक 1.41 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ।

आंकड़े के अनुसार कम से कम 11.87 लाख लोग टीके की दोनेां खुराक ले चुके हैं और 23.71 लाख पुरूषों एवं 17.24 लाख महिलाओं को टीके की एक खुराक मिल चुकी है।

उत्तर पश्चिम जिले में अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तक 6.34 लाख खुराकें दी हैं जो शहर में अब तक का सर्वाधिक है।

पश्चिम दिल्ली जिले में 6.29 लाख खुराकें दी गयी हैं। मध्य दिल्ली में 5.55 लाख, दक्षिणी दिल्ली में 5.55 लाख और दक्षिण पश्चिम जिले में टीके की 5.37 लाख खुराकें दी गयी हैं।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में अब तक 4.84 लाख खुराकें ही दी गयी हैं। नयी दिल्ली में यह आंकड़ा 4.68 लाख, उत्तर दिल्ली में 3.74 लाख, शाहदरा में 3.73 लाख, पूर्वी दिल्ली में 3.34 लाख और उत्तर पूर्वी दिल्ली में 3.15 लाख है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि जिलों में दी गयी टीकों की खुराक की संख्या टीकाकरण केंद्रों की संख्या और टीका लेने की पात्र आबादी पर आधारित है।

दिल्ली को 45 साल से अधिक उम्र के लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के मद में केंद्र से अब तक टीके की 47.44 लाख खुराकें मिली हैं।

18-44 साल के उम्र वर्ग के लिए अब तक कंपनियों से सीधे तौर पर 8.17 लाख टीके की खुराक खरीदी गयी है।

टीके की कमी के कारण दिल्ली सरकार ने 22 मई से 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण स्थगित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह