लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सरकारी आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 632 पेड़ों को स्थानांतरित करने की मंजूरी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली वन विभाग ने दक्षिण दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक सरकारी आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 32 पेड़ों को गिराने और अन्य 632 पेड़ों को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

जिन 32 पेड़ों को गिराया जाएगा उनमें से 13 सूखे पेड़ हैं।

वन विभाग ने, विकास कार्य करने वाली एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सात साल की अवधि में क्षतिपूर्ति के तौर पर पौधारोपण करने और उनकी देखरेख करने के लिए 3.71 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है।

क्षतिपूर्ति पौधारोपण के तहत रोहिणी में उत्सव मार्ग पर नीम, अमलतास, पीपल, पिल्खान, गूलर, बरगद, देसी कीकर और अर्जुन के कुल 6,510 पौधे रोपे जाएंगे।

पिछले वर्ष दिसंबर में अधिसूचित एक नीति के मुताबिक विकास कार्य से संबंधित एजेंसियों को प्रभावित पेड़ों में से कम से कम 80 फीसदी को स्थानांतरित करना होता है। गिराए गए प्रत्येक पेड़ के एवज में दस पौधों का रोपण करना अनिवार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल