लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अमेरिका और कनाडा के लोगों को तकनीकी सहायता के नाम पर ठगने वाले नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई अमेरिका और कनाडा स्थित कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं को तकनीकी सहायता देने की आड़ में उन्हें ठगने के आरोप में पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान भुवनेश सहगल (30), हरप्रीत सिंह (29), पुष्पेंद्र यादव (26), सौरभ माथुर (27), उबैद उल्लाह (25), सुरेंद्र सिंह (37), योगेश (21), भव्य सहगल (25) और गुरप्रीत सिंह (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोती नगर के सुदर्शन पार्क से अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी का गिरोह चला रहे हैं।

पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी खुद को एक बड़ी सॉटवेयर कंपनी का आधिकारिक तकनीकी सहायता अधिकारी बताते थे और मदद करने के नाम पर अमेरिका और कनाडा स्थित लोगों को ठगते थे।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, “शनिवार को पुलिस ने एक स्थान पर छापा मारा जहां कई लोग काम कर रहे थे। नौ लोगों को खुद को माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी सहायता अधिकारी बताकर कॉल करते हुए पाया गया। इनमें छह मालिक और तीन टेली कॉलर थे।”

आरोपी लोगों से फर्जी तकनीकी खराबी को ठीक करने के नाम पर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने कहा कि उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सॉफ्टवेयर तथा अन्य चीजें बरामद की गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर