लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले जाने पर पाबंदी, स्वाति मालिवाल ने कहा- ये ठीक नहीं, नोटिस जारी किया जाएगा

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2022 14:10 IST

जामा मस्जिद में लड़कियां या लड़कियों का ग्रुप प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस संबंध में आदेश जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। हालांकि, कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक, केवल पति या परिवार के साथ जा सकेंगी।जामा मस्जिद प्रशासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।जामा मस्जिद के आदेश की आलोचना हो रही है, स्वाति मालिवाल मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी करने की कही बात।

नई दिल्ली: दुनिया भर में जहां महिलाओं के अधिकार को लेकर संघर्ष जारी है और जबकि ईरान में भी मुस्लिम महिलाएं हिजाब को लेकर सड़कों पर उतरी हुई हैं, ऐसे में दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने हैरान करने वाला फरमान सुनाया है। दरअसल, जामा मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद परिसर में किसी लड़की के अकेल आने पर रोक लगा दी है। मस्जिद प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश भी सभी प्रवेश द्वार पर लगाए हैं।

जामा मस्जिद के तीन गेट पर एक पट्टी लगाई गई है जिसमें उर्दू और हिंदी में लिखा है- 'जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखला मना है।'

हालांकि, मस्जिद प्रशासन के मुताबिक महिलाओं को अपने पति या परिवार के साथ मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति होगी। बहरहाल इस आदेश के जारी होने के बाद कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और इसे 'कट्टरपंथी मानसिकता' करार दे रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल ग़लत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूँ। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।'

बता दें कि ऐतिहासिक जामा मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1650-1656 के बीच करवाया था। पुरानी दिल्ली में लाल किला के पास मौजूद इस मस्जिद को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

टॅग्स :दिल्ली समाचारस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह