Delhi News: मुस्तफाबाद, नजफगढ़ और मोहम्मदपुर का नाम बदल दीजिए?, बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नीलम पहलवान और आरके शर्मा ने की मांग, ये नए नाम सुझाए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2025 13:09 IST2025-02-27T12:53:06+5:302025-02-27T13:09:00+5:30

Delhi News: आर के पुरम के विधायक आरके शर्मा ने कहा कि मोहम्मद पुर का नाम बदला जाए। मोहम्मद पुर का नाम बदलकर माधवपुर किया जाए।

Delhi News Change names Mustafabad, Najafgarh Mohammadpur BJP MLA Mohan Singh Bisht, Neelam Pehalwan RK Sharma demanded suggested these new names | Delhi News: मुस्तफाबाद, नजफगढ़ और मोहम्मदपुर का नाम बदल दीजिए?, बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नीलम पहलवान और आरके शर्मा ने की मांग, ये नए नाम सुझाए

file photo

Highlightsमुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ या ‘शिव पुरी’ किया जाए।नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कर दिया जाए। मुस्तफाबाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्र में है।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव में भाजपा की सरकार बन गई है। 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली सिहासन पर कब्जा किया है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नीलम पहलवान और आरके शर्मा ने विधानसभा में मांग की है। इनका नाम बदल दिया जाए। दिल्ली विधानसभा की मुस्तफाबाद सीट से जीते मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ या ‘शिव पुरी’ किया जाए। नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कर दिया जाए। आर के पुरम के विधायक आरके शर्मा ने कहा कि मोहम्मद पुर का नाम बदला जाए।

 

मोहम्मद पुर का नाम बदलकर माधवपुर किया जाए। नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान की मांग पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने मेज थपथपाते नजर आए। पहली बार विधायक बनीं पहलवान ने शून्यकाल में मुद्दा उठाया। मुगल शासक बादशाह आलम द्वितीय ने बहुत ही जुल्म किया है। राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़कर इसे दिल्ली प्रांत में शामिल किया।

  

मुस्तफाबाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इस निर्वाचन क्षेत्र में है। इस निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। बिष्ट ने अपने प्रस्ताव को यह दावा करके उचित ठहराया कि निर्वाचन क्षेत्र में हिंदू आबादी अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ 58 फीसदी लोग हैं और दूसरी तरफ 42 फीसदी।

यह 58 फीसदी लोगों का अधिकार है कि नाम उसी हिसाब से बदला जाए। नाम शिव विहार या शिव पुरी हो सकता है। 67 वर्षीय बिष्ट ने मुस्तफाबाद में आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को 17,578 मतों से हराया था। ​​छठी बार विधायक चुने गए बिष्ट इससे पहले करावल नगर सीट से चुनाव लड़ते रहे थे।

हालांकि, इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाया। दिल्ली में 27 साल से अधिक समय के बाद भाजपा सत्ता में आई है। उसने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 22 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

Web Title: Delhi News Change names Mustafabad, Najafgarh Mohammadpur BJP MLA Mohan Singh Bisht, Neelam Pehalwan RK Sharma demanded suggested these new names

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे