लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में 38 फीसदी का उछाल, मुंबई में 6 महीनों में सबसे ज्यादा केस

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2021 21:18 IST

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में 38 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, मुंबई में भी शुक्रवार के मुकाबले 10 प्रतिशत नए कोरोना केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को कोरोना के 249 नए केस, शुक्रवार को 180 केस मिले थे।दिल्ली में 13 जून के बाद से एक दिन में मिले कोरोना के सबसे अधिक नए केस।मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नए मामले सामने आए।

नई दिल्ली: ओमीक्रोन के लगातार तेजी से देशभर में बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली और मुंबई में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। दिल्ली में जहां शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले 38 फीसदी नए कोरोना केस मिले, वहीं मुंबई में भी पिछले छह महीनों में सबसे अधिक नए केस मिले।

दिल्ली में 249 नए कोरोना केस 

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मामले सामने आए, जो कि 13 जून के बाद से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। राजधानी में शुक्रवार को 180 केस मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हो गई और संक्रमण की दर बढ़कर 0.43 प्रतिशत हो गई। 

दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,104 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, 13 जून को 255 मामले सामने आए थे, संक्रमण की दर 0.35 प्रतिशत थी तथा और उस दिन 23 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। दिसंबर में अब तक महामारी से छह मरीजों की मौत हुई है। 

मुंबई में 757 नए कोरोना केस

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नए मामले सामने आए। पिछले करीब 6 महीनों में मुंबई में एक दिन में ये सबसे अधिक नए केस हैं। देश की आर्थिक राजधानी में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढोत्तरी हुई है। मुंबई में शनिवार को संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई। 

आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, गुरुवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नए मामले सामने आए थे । मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गई है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी