लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को प्रतिदिन 700 एमटी ऑक्सीजन की जरूरत : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 730 मीट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र को धन्यवाद दिया और अस्पतालों से आग्रह किया कि पिछले कुछ दिनों में जीवन रक्षक गैस की कमी के कारण कोविड बिस्तरों की संख्या में की गई कटौती को फिर से बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र अगर प्रतिदिन 700 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करता है तो दिल्ली सरकार 9000 से 9500 और ऑक्सीजन बिस्तरों का निर्माण कर सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को बुधवार को 730 एमटी ऑक्सीजन मिली और महानगर को कोरोना वायरस की दूसरी लहर तक रोजाना 700 एमटी आपूर्ति की जरूरत है।

उन्होंने अस्पतालों से आग्रह किया कि गैस की कमी के कारण ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या में की गई कमी को पहले के स्तर तक बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि इस तरह से एक हजार से दो हजार बिस्तर और बढ़ जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी तक 35.74 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 28 लाख लोगों को एक खुराक और 7.76 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं में टीका लगवाने के ‘‘उत्साह’’ का जिक्र करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1.30 लाख लोगों का पिछले तीन दिनों में टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह