दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2 बजे हुई 'रात', घने अंधेरे के बाद बारिश, दो दिन बाद होना है गणतंत्र दिवस समारोह
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 14:46 IST2018-01-23T14:19:18+5:302018-01-23T14:46:57+5:30
दिल्ली के बदले मौसम का असर 26 जनवरी की परेड की तैयारियां पर पड़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2 बजे हुई 'रात', घने अंधेरे के बाद बारिश, दो दिन बाद होना है गणतंत्र दिवस समारोह
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह धुंध के बाद दोपहर होते-होते घना अंधेरा छा गया। दोपहर करीब दो बजे एक बार को रात जैसा माहौल हो गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी और मध्य दिल्ली के इलाकों धौला-कुआं, एम्स, राजपथ, रोहिणी, जनकपुरी और द्वारका आदि में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दक्षिणी व उत्तरी दिल्ली में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं और बिजली चमक रही है।
नोएडा और फरीदाबाद में सुबह दस बजे आसपास से रुक-रुक कर धीमी बारिश हो रही है। जबकि गुड़गांव और गाजियाबाद में शीत लहर के साथ हल्की बारिश का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि सोमवार को पूरे दिल्ली एनसीआर में सूरज खिला हुआ था, लेकिन मंगलवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए।
इस मौसम को लेकर ट्विटर पर लोग खूब सक्रिय हैं। कोई इसे सुहावन करार दे रहा है और लुत्फ उठा रहा है तो किसी के लिए यह नागवार हो गया है। क्योंकि दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, हौज खास, मालवीय नगर समेत कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। शीत लहर से दिल्ली फिर से ठंडी हो गई है। उल्लेखनीय है दिल्ली में 26 जनवरी की परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिन बाद गणतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा।
दिन में ही शाम
— Umashankar Singh (@umashankarsingh) January 23, 2018
सड़कों पर जाम
दिल्ली मेरी जान#Weather#Traffic#Delhipic.twitter.com/JY82P8xl3g
At present#Delhi ka weather...💧☔☁.😍😍 pic.twitter.com/g5Fo8nd1q3
— Alka🎀Jr NTR.💞 (@adorabletarak) January 23, 2018
Delhi Weather At It's Best.
— Saurabh Bhardwaj (@SaurabhBhrdwaj7) January 23, 2018
Awesome Mausam. ❤ pic.twitter.com/oo8pg9vt6U
Amazing weather today in Delhi. Sunlight, Raining and pleasant cold @SkymetWeatherpic.twitter.com/WQcspMxEDu
— Kishore A Desai (@kishore1810) January 23, 2018
#WATCH Full dress rehearsal for the #RepublicDay parade at Rajpath in New #Delhipic.twitter.com/USXHkS0RdV
— ANI (@ANI) January 23, 2018
#Delhi weather is scary today.
— Fannah Fillah (@mewass) January 23, 2018
Feels it it's evening already. pic.twitter.com/4QcyClVTm6
It's raining in delhi... Ultimate weather.... pic.twitter.com/0eU3OzDMum
— anuruddha tiwari (@aktrie_tiwari) January 23, 2018
Pleasant winter morning greets Delhi with a drizzle#Weather#Delhihttps://t.co/I6edkizx0L…/…/1114485.html pic.twitter.com/j5tzAP5nxI
— D N Rai (@dnruni) January 23, 2018
It’s drizzling! So romantic! #delhi#weatherpic.twitter.com/3DJFH2vXu5
— Karuna John (@karunajohn) January 23, 2018
जम्मू एवं कश्मीर : दिन में खिली धूप से सर्द रातों में राहत
कश्मीर घाटी में शीतलहर और लद्दाख क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड मंगलवार को भी बरकरार है। हालांकि दिन में धूप खिलने से जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को पिछले दो सप्ताह में रातों के दौरान होने वाली भीषण ठंड से राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी में दिन में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार तक रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहेगा।
उन्होंने कहा, "लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।" श्रीनगर में बीती रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा। शून्य से 19.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में 2.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और उधमपुर में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।