लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम में बदलाव से लोगों को राहत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2023 20:51 IST

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे शहर में लगातार जारी ‘लू’ जैसी स्थिति से कुछ राहत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति घाटी में ताजा हिमपात देखा गया।

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इलाके की तस्वीरें शेयर की। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे शहर में लगातार जारी ‘लू’ जैसी स्थिति से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। विभाग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन में कहा गया है कि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 33 प्रतिशत था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 159 के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति घाटी में ताजा हिमपात देखा गया।

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले के केदारनाथ में बर्फबारी हुई। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल से खुल रहे हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीNCRउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण