राजधानी में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

By भाषा | Updated: July 4, 2019 12:46 IST2019-07-04T12:46:04+5:302019-07-04T12:46:04+5:30

दिल्ली में मानसून: मौसम विज्ञानी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

delhi ncr monsoon arrive light rain today | राजधानी में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.4 और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार(4 जुलाई) की शुरुआत गर्म और उमस भरी सुबह के साथ हुई। शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उन्होंने कहा कि सफदरजंग और लोधी रोड वेधशालाओं ने बूंदाबांदी दर्ज की है, जबकि रिज वेधशाला ने 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।

मौसम विज्ञानी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

सुबह आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.4 और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Web Title: delhi ncr monsoon arrive light rain today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे