लाइव न्यूज़ :

Delhi NCR Weather Taja Update: आंधी-तूफान ने बिगाड़ा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज हवाएं, जानें कब-तक रहेगा मौसम का ऐसा हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2020 15:39 IST

Delhi NCR Weather Taj Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि भी होगी।दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है।

नई दिल्ली:  दिल्ली NCR सहित उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया है। दिल्ली  NCR में गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित भारी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है। दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई थी। बारिश के साथ कई जगह तेज हवाएं चल रही है और ओले भी गिर रहे हैं। फिलहाल मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के साथ-साथ बिजली कड़कने और 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जो 5 दिनों तक बनी रहेगी। 

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है। इसके साथ मौसम विभाग ने कहा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि भी होगी।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा, दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान आएगा और बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम खराब रहने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीगाज़ियाबादगुरुग्रामउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल