Delhi NCR Weather Taja Update: आंधी-तूफान ने बिगाड़ा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज हवाएं, जानें कब-तक रहेगा मौसम का ऐसा हाल
By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2020 15:39 IST2020-03-14T15:11:34+5:302020-03-14T15:39:22+5:30
Delhi NCR Weather Taj Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है।

तस्वीर स्त्रोत- धीरज (लोकमत)
नई दिल्ली: दिल्ली NCR सहित उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया है। दिल्ली NCR में गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित भारी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है। दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई थी। बारिश के साथ कई जगह तेज हवाएं चल रही है और ओले भी गिर रहे हैं। फिलहाल मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है।
दिल्ली: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश और कई हिस्सों में ओले गिरे; इंडिया गेट के दृश्य। pic.twitter.com/0rQPs7gGxX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2020
मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के साथ-साथ बिजली कड़कने और 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जो 5 दिनों तक बनी रहेगी।
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है। इसके साथ मौसम विभाग ने कहा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि भी होगी।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा, दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान आएगा और बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम खराब रहने की संभावना है।