लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद आंधी और तेज बारिश, लोगों ने राहत की सांस ली, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2021 21:21 IST

भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को आज शाम को राहत मिली, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। शहर में छिटपुट बारिश के कारण कुछ डिग्री गिर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार चौथे दिन दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था।पश्चिमी हिस्सों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।दिल्ली में भीषण गर्मी ने तापमान को नौ साल के उच्चतम स्तर पर धकेल दिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलायी। उच्च तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के कारण दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है।

भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को आज शाम को राहत मिली, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।आज लगातार चौथे दिन दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जो अब शहर में छिटपुट बारिश के कारण कुछ डिग्री गिर गया है।

तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शाम को आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया था। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था।

विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गति से हवाएं चलने लगी तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) नई दिल्ली ने गुरुवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी। अगले 5-6 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने भी दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। स्काईमेट के अधिकारी महेश पलावत ने ट्विटर पर कहा, "एनसीआर के अन्य इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।"

राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे था

मानसून की बारिश निर्धारित समय से देरी से चलने के कारण दिल्ली में भीषण गर्मी ने तापमान को नौ साल के उच्चतम स्तर पर धकेल दिया है। दिल्ली में गुरुवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद से शहर में सबसे गर्म जुलाई का दिन है, जब राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे था।

दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा के कई शहरों में भी बारिश हो रही है। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा।

उसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीनॉएडाहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया