दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद आंधी और तेज बारिश, लोगों ने राहत की सांस ली, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2021 21:21 IST2021-07-02T18:24:01+5:302021-07-02T21:21:44+5:30
भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को आज शाम को राहत मिली, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। शहर में छिटपुट बारिश के कारण कुछ डिग्री गिर गया है।

राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। (photo-ani)
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलायी। उच्च तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के कारण दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है।
भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को आज शाम को राहत मिली, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।आज लगातार चौथे दिन दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जो अब शहर में छिटपुट बारिश के कारण कुछ डिग्री गिर गया है।
तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शाम को आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया था। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था।
विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गति से हवाएं चलने लगी तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।
कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना
क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) नई दिल्ली ने गुरुवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी। अगले 5-6 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
#WATCH Rain in parts of Delhi brings relief from soaring temperature
— ANI (@ANI) July 2, 2021
Visuals from Chanakyapuri pic.twitter.com/xN3D5tQXTJ
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने भी दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। स्काईमेट के अधिकारी महेश पलावत ने ट्विटर पर कहा, "एनसीआर के अन्य इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।"
राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे था
मानसून की बारिश निर्धारित समय से देरी से चलने के कारण दिल्ली में भीषण गर्मी ने तापमान को नौ साल के उच्चतम स्तर पर धकेल दिया है। दिल्ली में गुरुवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद से शहर में सबसे गर्म जुलाई का दिन है, जब राजधानी में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे था।
#WATCH | Several parts of Dehradun receive heavy rainfall
— ANI (@ANI) July 2, 2021
India Meteorological Department has predicted 'light rain or drizzle' for the next 2 days in the city pic.twitter.com/JXMWNMwg9x
दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा के कई शहरों में भी बारिश हो रही है। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा।
Spell of rain brings down temperature in Haryana's Rohtak pic.twitter.com/vR3vZyMk7k
— ANI (@ANI) July 2, 2021
उसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है।
#WATCH Rain in parts of Delhi brings relief from soaring temperature
— ANI (@ANI) July 2, 2021
Visuals from Chanakyapuri pic.twitter.com/xN3D5tQXTJ