लाइव न्यूज़ :

वायु गुणवत्ता में गिरावट के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 01:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को डीजल जेनरेटरों के उपयोग को रोकने और बस तथा मेट्रो सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने के अलावा पानी का छिड़काव समेत अन्य कदम उठाने के निर्देश दिये। लगातार दो दिन दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का सतर खराब रहने के कारण ये निर्देश दिए गए।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी 'सफर' के अनुसार, दिल्ली के पीएम2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बृहस्पतिवार को बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक है।

इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्तर शुक्रवार तक ''बहुत खराब'' श्रेणी में खिसकने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिल्ली में 268, फरीदाबाद में 274, गाजियाबाद में 290, ग्रेटर नोएडा में 275, गुरुग्राम में 182 और नोएडा में 267 दर्ज किया गया।

उप-समिति की समीक्षा बैठक के दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग के डॉ वी. के. सोनी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक नवंबर की सुबह तक जारी रहेंगी और वायु गुणवत्ता को ''बहुत खराब'' श्रेणी में धकेल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू