लाइव न्यूज़ :

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी संशोधन विधेयक से उप राज्यपाल ‘वायसराय’ बन जाएगा: चिदंबरम

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन संशोधनों के बाद दिल्ली सरकार की स्थिति नगरपालिका से भी कम हो जाएगी तथा उप राज्यपाल ‘वायसराय’ बन जाएगा।

पूर्व गृह मंत्री ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि संसद में वे इस विधेयक के खिलाफ मतदान करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस प्रस्तावित अधिनियम में जिन संशोधनों का प्रस्ताव है वे संशोधन प्रतिगामी, अलोकतांत्रिक और दिल्ली के लोगों का अपमान हैं।’’

चिदंबरम के मुताबिक, ‘‘लोगों की मांग और दिल्ली वालों की इच्छा थी कि स्थानीय सरकार की विधायी शक्तियों को बढ़ाया जाए। इसके विपरीत, प्रस्तावित संशोधन लाया गया है जो दिल्ली सरकार की स्थिति को एक नगरपालिका से कम कर देगा।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रस्तावित संशोधनों के तहत, केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल अपने मालिक की इच्छा के अनुसार सभी शक्तियों का प्रयोग करने वाला वायसराय बन जाएगा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोगों को संशोधनों का विरोध करना चाहिए। विपक्ष को संशोधनों के खिलाफ मतदान करना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सोमवार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल की कुछ भूमिका और अधिकारों को परिभाषित करने का प्रस्ताव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है