लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को फायदा, पार्षद बॉबी किन्नर को भी आप से मोहभंग, 16वीं पार्षद बनीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 18:48 IST

Delhi Municipal Corporation: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा नगर निकाय में कथित उपेक्षा तथा खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के गठन की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉबी किन्नर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया। कोई भी नहीं सुनता है और पार्षदों को बोलने का मौका भी नहीं मिलता है।अगर सदन ठीक से नहीं चलेगा तो कोई काम कैसे होगा?

Delhi Municipal Corporation: दिल्ली नगर निगम में पार्षद बॉबी किन्नर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया और नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल हो गईं। बॉबी किन्नर आप छोड़कर नवगठित पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल होने वाली 16वीं पार्षद बन गईं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा नगर निकाय में कथित उपेक्षा तथा खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के गठन की घोषणा की।

सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 का प्रतिनिधित्व करने वाली बॉबी किन्नर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया। किन्नर ने संवाददाताओं से कहा, "लोग नाखुश हैं, क्योंकि वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। मैंने पार्टी छोड़ दी है, क्योंकि मैं लोगों के लिए काम करना चाहती हूं।" आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर समर्थन की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए बॉबी किन्नर ने कहा, "हर कोई नाखुश है। पार्टी में कोई भी नहीं सुनता है और पार्षदों को बोलने का मौका भी नहीं मिलता है।"

उन्होंने कहा, "मुद्दों को उठाने के लिए कोई मंच नहीं है। अगर सदन ठीक से नहीं चलेगा तो कोई काम कैसे होगा? सत्र मुश्किल से पांच मिनट तक चलता है। हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहां मुद्दे उठाए जा सकें और उन पर गंभीरता से चर्चा की जा सके।" 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस