लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के प्रवेश बिंदुओं पर द्वार के निर्माण के प्रस्ताव को दिल्ली नगर कला आयोग ने मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर शहर की सांस्कृतिक धरोहर और वैभव की झलक देखने को मिलेगी। दिल्ली नगर कला आयोग (डीयूएसी) ने हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश के बिंदु टिकरी बॉर्डर पर एक प्रवेश द्वार का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके अलावा आयोग ने प्रवेश बिंदु पर 200 मीटर तक के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य दिल्ली की विरासत को प्रदर्शित करना और इस प्रकार सौंदर्यकरण करना है कि जब लोग राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करें तो उन्हें शहर के वैभव का पता चले।

डीटीटीडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “टिकरी बॉर्डर पर प्रवेश द्वार के निर्माण और 200 मीटर के सौंदर्यीकरण के लिए डीयूएसी की मंजूरी मिल गई है। अन्य चार स्थानों के लिए कंसल्टेंट से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।”

डीटीटीडीसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अंतिम मंजूरी के लिए अब फाइल को सरकार के पास भेजा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि पूरी परियोजना को दो चरण में पूरा किया जाएगा जिसमें 12 प्रमुख प्रवेश बिंदुओं का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसमें 25 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। डीटीटीडीसी के अधिकारी ने कहा, “पहले चरण में पांच स्थानों पर यह प्रक्रिया की जाएगी जिसमें टिकरी कलां, आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर शामिल है। सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर तथा अन्य स्थानों पर द्वितीय चरण में काम किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है