लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मुंडका के निवासियों ने बेहतर सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मुंडका के कई गांवों के निवासियों ने इलाके में बेहतर सड़कों की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों के करीब 70 लोगों ने रोहतक रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

समूह ने दावा किया कि इलाके की कई सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण हर बार बारिश होने पर कई दिनों तक पानी भर जाता है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों का समूह संबंधित सरकारी एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और बेहतर सड़कों की मांग कर रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "करीब 70 लोग आंदोलन का हिस्सा हैं। उन्होंने रोहतक रोड पर कैरिजवे के एक हिस्से को जाम कर दिया है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। हम ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मानसून के दौरान, सड़कों पर जलभराव हो जाता है और उनकी हालत खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित सरकारी एजेंसियों को मौजूदा स्थिति के बारे में लिखा है। हाल ही में, हमने ग्रामीणों और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए