दिल्ली में अब इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 10:30 IST2021-07-05T10:30:19+5:302021-07-05T10:30:19+5:30

दिल्ली में शुक्रवार को हल्का बारिश हुई थी जिसके चलते दिल्लीवासियों को हल्का-फुल्का राहत मिली थी लेकिन दिल्ली का पारा फिर से गर्म हो गया है। अब मानसून आने तक दिल्ली वासियों को इसी तरह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi Monsoon update know when rains will starts this is what IMD Says | दिल्ली में अब इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

Highlightsदिल्ली, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित पंजाब और पश्चिम राजस्थान में मानसून ने दस्तक नहीं दी है

भीषण गर्मी से दिल्लीवासी सहित कई प्रदेश के लोग परेशान हैं। कुछ प्रदेशों में समय से पहले ही मानसून आ गया लेकिन अभी तक दिल्ली में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। दिल्ली में शुक्रवार को हल्का बारिश हुई थी जिसके चलते दिल्लीवासियों को हल्का-फुल्का राहत मिली थी लेकिन दिल्ली का पारा फिर से गर्म हो गया है। अब मानसून आने तक दिल्ली वासियों को इसी तरह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि दिल्ली-एनसीआर सहित और भी कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर दिल्ली में बारिश होती है तो गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। दिल्ली में आज 40 डिग्री के आसपास तापमान रहने वाला है। हालांकि सूरज के साथ दिल्ली वासियों को आज बादल भी देखेंगे जिसके चलते उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। दिल्ली में सोमवार के दिन करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा कि,  "दक्षिण पश्चिम मानसून एक विराम के बाद फिर सक्रिय चरण में जाने के लिये तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान मॉडल से मिले संकेत बताते हैं कि आठ जुलाई से बारिश संबंधी गतिविधियां तेज होंगी।"

हरियाणा-पश्चिम यूपी को भी मानसून का इंतजार

अभी तक दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित पंजाब और पश्चिम राजस्थान में मानसून ने दस्तक नहीं दी है, जिसके चलते यहां जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जुलाई के आसपास दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून पहुंच सकता है। जुलाई के अंत तक देशभर में अच्छी खासी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अंदाजा लगाया था कि 2 से 4 जुलाई के बीच दिल्ली सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश होगी मौसम विभाग का यह अंदाजा बिल्कुल सही निकला था। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हल्का बूंदाबांदी हुई थी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।

Web Title: Delhi Monsoon update know when rains will starts this is what IMD Says

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे