लाइव न्यूज़ :

शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल, नए राजस्व सचिव होंगे तरुण बजाज, देखिए लिस्ट

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:26 IST

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने तरुण बजाज की राजस्व सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबजाज के स्थान पर अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।अभी वह अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं।

नई दिल्लीः मोदी सरकार ने शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया है। वरिष्ठ नौकरशाह तरुण बजाज को नया राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर फेरबदल के तहत मंगलवार को बजाज को नया राजस्व सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है। बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। अभी वह आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बजाज की राजस्व सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बजाज के स्थान पर अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं।

आर एस शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। शुक्ला 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार सूचना प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार अली रजा रिज्वी को लोक उपक्रम विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी इंदिवर पांडेय को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में सचिव बनाया गया है।

पांडेय अभी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में विशेष सचिव हैं। अंजली भावरा को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। भावरा अभी कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में काम कर रही हैं।

जतिंद्र नाथ स्वैन को मत्स्यपालन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी स्वैन अभी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आफ इंडिया लि. के प्रबंध निदेशक हैं। राजस्व विभाग में विशेष सचिव अनिल कुमार झा को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन