लाइव न्यूज़ :

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पर जागरूकता के लिए सड़कों पर उतरेंगे दिल्ली के विधायक

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को और गति देने के लिए दिल्ली के सभी विधायक बृहस्पतिवार को चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पर इकट्ठा होंगे और लोगों को वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के अभियान के बारे में जागरूक करेंगे।

राय ने एक बयान में कहा कि किसी भी सरकारी पहल की सफलता में जनभागीदारी महत्वपूर्ण होती है और अगर दिल्ली के दो करोड़ लोग जिम्मेदारी से योगदान दें तो वाहन प्रदूषण को 15 से 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

राय ने बुधवार को कहा, ‘‘21 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को दिल्ली के सभी विधायक रिंग रोड पर चंदगी राम अखाड़े के पास ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। वे जनता से अभियान में योगदान देने की अपील करेंगे। मैं दिल्ली के लोगों से प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करने का अनुरोध करता हूं।’’

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ पहल शुरू की थी, जिसमें रेड सिग्नल होने पर कार का इंजन बंद करना होता है। यह अभियान एक महीने तक 18 नवंबर तक चलेगा।

अभियान के लिए शहर के 100 यातायात चौराहों पर सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे और दिन में दो बजे से रात आठ बजे तक दो पालियों में 2500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जब सरकार और समाज दोनों मिलकर लड़ेंगे तभी प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य चौराहों पर रुकने वाले वाहनों के ईंधन की खपत को कम करना है।

राय ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं दिल्ली के दो करोड़ लोगों का आह्वान करता हूं। यह पूरा अभियान आपके कंधों पर है। हमें विश्वास है कि जिस तरह से हम दिल्ली में धूल से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, उसी तरह इस अभियान में भी हमें सफलता मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos