लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तिहाड़ जेल के 47 अधिकारियों के उंगलियों के निशान और चेहरे नहीं खा रहे मेल, वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी

By विशाल कुमार | Updated: December 26, 2021 09:35 IST

इन 47 जेल अधिकारियों में जेल वार्डन और सहायक अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं जो कि लगभग दो वर्षों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में काम कर रहे हैं और सभी कक्षों में कैदियों की सुरक्षा को संभालते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे47 अधिकारियों के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड दिल्ली कारागार विभाग के डेटा से मेल नहीं खा रहे हैं।विभाग ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।इसका पता सरकार द्वारा चलाए गए एक सत्यापन अभियान के दौरान चला।

नई दिल्ली:दिल्ली के तिहाड़ जेल में काम करने वाले 47 अधिकारियों के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड दिल्ली कारागार विभाग के डेटा से मेल नहीं खा रहे हैं जिसका मतलब है कि रिकॉर्ड में मौजूद उनके उंगलियों के निशान और चेहरे अलग-अलग सत्यापन के दौरान अलग-अलग पाए गए. इसके बाद विभाग ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसका पता सरकार द्वारा चलाए गए एक सत्यापन अभियान के दौरान चला।

सभी 47 जेल अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

इन 47 जेल अधिकारियों में जेल वार्डन और सहायक अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं जो कि लगभग दो वर्षों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में काम कर रहे हैं और सभी कक्षों में कैदियों की सुरक्षा को संभालते हैं।

इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले डीएसएसएसबी ने पाया कि अधिकारी उनके रिकॉर्ड में नहीं थे। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जो लोग चयन परीक्षा में शामिल हुए थे और जो तिहाड़ में काम कर रहे थे, उनके उंगलियों के निशान और चेहरे अलग-अलग हैं।

महानिदेशक (दिल्ली जेल) संदीप गोयल ने कहा कि नवंबर में, डीएसएसएसबी हमारे पास आया और नए लोगों (2019 के बाद) का बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान चलाया। जेल मुख्यालय में इन अधिकारियों की स्क्रीनिंग की गई। भर्ती के समय डीएसएसएसबी द्वारा सहेजे गए डेटा के साथ परिणामों का मिलान किया गया था। यह पाया गया कि 47 मामलों में प्रारंभिक बेमेल है।

एक अधिकारी ने कहा कि डीएसएसएसबी की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :तिहाड़ जेलदिल्लीदिल्ली सरकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है