लाइव न्यूज़ :

मस्जिदों और कब्रिस्तानों को लेकर भाजपा सांसद के दावों को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने खारिज किया

By भाषा | Updated: August 2, 2019 04:25 IST

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) की तथ्यान्वेषी समिति ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के इस दावे कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण किया जा रहा है, को "गलत" करार दिया है।

Open in App

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) की तथ्यान्वेषी समिति ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के इस दावे कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण किया जा रहा है, को "गलत" करार दिया है। समिति ने गुरुवार को डीएमसी दफ्तर में रिपोर्ट जारी करते हुए 'झूठे दावे और एक समुदाय को निशाना बनाने के लिए अफवाह फैलाने और दिल्ली में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने' को लेकर वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की सिफारिश की। हालांकि प्रवेश वर्मा ने समिति की रिपोर्ट को नकारते हुए जमीन संबंधी मामलों में डीएमसी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए।

वर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "उसे अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिये किसने कहा, क्या वह कोई भूमि संबंधी एजेंसी है? डीडीए, एमसीडी और डीयूएसआईबी जैसी एजेंसियों के पास अपनी जमीन है, जिन्हें देखना चाहिये क्या इस तरह का अतिक्रमण मौजूद हैं।" उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से मेरी मुलाकात के बाद संबंधित जिला अधिकारियों को मामले की जांच का निर्देश दिया गया था।

दरअसल आयोग की तथ्यान्वेषी समिति ने अपने निष्कर्ष में कहा है कि ऐसी मस्जिदों और कब्रिस्तानों की सूची शहर का माहौल बिगाड़ने के लिये लापरवाह तरीके से तैयार की गई। सामाजिक कार्यकर्ता ओवैस सुल्तान के नेतृत्व वाली समिति ने कहा कि वर्मा के इस दावे में कोई दम नहीं है कि 54 मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण कथित रूप से सरकारी जमीन पर किया गया, विशेषकर उनके संसदीय क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली में। सुल्तान ने कहा, "मस्जिदों, कब्रिस्तानों और मदरसों की सूची सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिये बड़े ही लापरवाह ढंग से तैयार की गई।"

उन्होंने कहा, "सरकारी जमीन पर किसी मस्जिद, कब्रिस्तान या मदरसे का निर्माण नहीं पाया गया।" वर्मा ने हाल ही में दावा किया था कि सरकारी जमीन पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण किया गया। उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर उन्हें ऐसे 54 कथित अवैध ढांचों की सूची दी थी। वर्मा के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए डीएमसी ने जांच समिति का गठन किया था। हाल ही में समिति की रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष जफर उल इस्लाम को सौंपी गई थी, जिसे बृहस्पतिवार को यहां डीएमसी दफ्तर में जारी किया गया। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल