लाइव न्यूज़ :

बीमार पिता को लीवर दान करना चाहता है नाबालिग बेटा, हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को विचार करने का दिया निर्देश

By विशाल कुमार | Updated: September 28, 2021 18:09 IST

जस्टिस रेखा पल्ली ने सोमवार को आदेश में स्वास्थ सचिव को दो दिनों में फैसला करने का निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान मामले में एक गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति है और याचिकाकर्ता दो महीने में 18 साल का होने वाला है.

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को कक्षा 12 के एक छात्रा के अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया है.बीमार पिता को अपने जिगर का एक हिस्सा दान करने के लिए 9 दिसंबर को 18 वर्ष का हो जाएगा बेटा.

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट का मानना है कि एक नाबालिग असाधारण चिकित्सा परिस्थितियों में अंग दान कर सकता है जबकि लीवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) ने पहले 17 साल और नौ महीने के लड़के को अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को कक्षा 12 के एक छात्रा के अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया है, जो अपने बीमार पिता को अपने जिगर का एक हिस्सा दान करने के लिए 9 दिसंबर को 18 वर्ष का हो जाएगा.

जस्टिस रेखा पल्ली ने सोमवार को आदेश में स्वास्थ सचिव को दो दिनों में फैसला करने का निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान मामले में एक गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति है और याचिकाकर्ता दो महीने में 18 साल का होने वाला है.

नाबालिग के पिता लीवर फेल होने के एक एडवांस चरण से पीड़ित हैं और डॉक्टरों ने तत्काल यकृत प्रत्यारोपण की सिफारिश की है. 

हालांकि डॉक्टरों ने याचिका के अनुसार, नाबालिग के परिवार के दो अन्य सदस्यों द्वारा चिकित्सा आधार पर दान के लिए किए गए प्रस्तावों को पहले ही खारिज कर दिया है. कोई अन्य विकल्प न होने के कारण, नाबालिग ने स्वयं दान के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्राधिकरण समिति ने उसकी उम्र को देखते हुए उसे अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया