लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री ने अधिकारियों से कहा : अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में अतिक्रमण करने वालों और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से विधायक गौतम ने दिल्ली सचिवालय में पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने क्षेत्र में कई अवैध कब्जे के स्थायी एवं आसान समाधान पर विचार-विमर्श किया।

एक विज्ञप्ति में गौतम के हवाले से बताया गया, ‘‘अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को परेशानी होती है। इससे स्थानीय लोगों में भी गुस्सा बढ़ रहा है। संबंधित अधिकारियों को हर अवैध गतिविधि को तुरंत समाप्त करना चाहिए जो अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण की आड़ में चल रहा है।’’

बैठक में मंत्री ने झुग्गियों में चल रही अवैध गतिविधियों की तरफ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक में पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो