लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री राजेंद्र गौतम 'भगवान बुद्ध भारत शांति एवं पर्यटन मित्र पुरस्कार, 2021' से सम्मानित

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को मानवता, शांति, प्रकृति व संस्कृति के क्षेत्र में योगदान और दुनियाभर में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 'भगवान बुद्ध भारत शांति एवं पर्यटन मित्र पुरस्कार, 2021' से सम्मानित किया गया है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा है कि गौतम को शुक्रवार को ‘एसोसिएशन ऑफ बौद्ध टूर ऑपरेटर्स’ (एबीटीओ) ने पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार समारोह का आयोजन बिहार के बोधगया में किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, गौतम ने दिल्ली में डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक जाकर बी. आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों ने जाति व्यवस्था के कारण हजारों वर्षों से उत्पीड़न का सामना किया है।

मंत्री ने कहा, ''वे शोषण के शिकार हुए हैं, और शिक्षा, व्यापार व संपत्ति से वंचित रहे हैं। बाबासाहेब आंबेडकर ने उन्हें हजारों साल की गुलामी से मुक्त कराया और उनके लिए शिक्षा, नौकरी व विकास के रास्ते खोले। लेकिन आज भी देश के हर कोने में जातिगत उत्पीड़न जारी है।''

गौतम ने कहा, ''जातिगत अत्याचार की घटनाएं अभी भी जारी हैं, जिससे दुनिया में हमारे देश की छवि खराब होती है। हमने भारत में एक समतावादी समाज की स्थापना करने का संकल्प लिया है। हम दोस्ती और भाईचारे के आधार पर एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करेंगे। किसी एक को नहीं, बल्कि सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हम विजय प्राप्त नहीं कर लेते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह