लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री गहलोत ने आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा का आंकलन करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम (आरआरटीएस) को लेकर समीक्षा बैठक की और एनसीआरटीसी को स्टेशनों के भीतर और आसपास यात्रियों एवं पैदल चलने वालों की सुरक्षा का मूल्यांकन करने का सुझाव दिया।

आरआरटीएस परियोजना एक ऐसी प्रणाली है जिसमें रेल, बस और मेट्रो ट्रेन शामिल हैं। इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा बेहतर कनेक्टिविटी और सतत शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा रहा है।

इस गलियारे की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर है जिसमें 25 आरआरटीएस शामिल हैं। दिल्ली में तीन आरआरटीएस स्टेशन -आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां- होंगे।

कैलाश गहलोत ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, ''एनसीआरटीसी को स्टेशनों के भीतर और आसपास पैदल चलने वालों और यात्रियों की सुरक्षा व परिसंचरण के लिए एक स्वतंत्र ऑडिट करने की सलाह दी गई है। ऐसा करना विभिन्न यात्रा माध्यमों के जरिए यात्रियों की निर्बाध रूप से यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।''

समीक्षा बैठक के दौरान दिल्ली परिवहन विभाग, एनसीआरटीसी, दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है