लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री की लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने की अपील

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में उन स्वतंत्रता सेनानियों को सलामी देने की अपील की, जिन्होंने देश और नागरिकों के भविष्य के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

मंत्री ने ''एक दीया, शहीदों के नाम'' शीर्षक वाले आडियो संदेश में कहा, ''भारत की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई, रोती हुई मांओं की गोद और हमारी बहनों की कलाई को सूना छोड़ दिया। लेकिन आज हम इतने स्वार्थी हो गए हैं कि हम उनके बलिदानों को याद करना भी भूल गए हैं।''

उन्होंने कहा, ''आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर एक नयी शुरुआत करें। स्वतंत्रता का जश्न मनाते हुए, हमारे स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में, आइए हम अपने घर पर एक दीया (मिट्टी का दीपक) जलाएं। आइए हम उन्हें सलाम करें, उन्हें नमन करें, उनके लिए प्रार्थना करें, जिन्होंने हमारे लिए, हमारी आजादी के लिए, हमारे भविष्य के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब