लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के परिचालन की वर्षगांठ, स्वदेश विकसित सिग्नल प्रणाली का क्षेत्र परीक्षण आरंभ

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली मेट्रो के परिचालन को आज शुक्रवार को 19 वर्ष पूरे हो गए और इस अवसर पर अब तक का पहला स्वदेश विकसित सिग्नल प्रौद्योगिकी का क्षेत्र परीक्षण शुरू किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अब तक सफर की एक प्रदर्शनी भी कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लगाई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन (रिठाला-न्यू बस स्टैंड, शहीद स्थल) के लिए स्वदेश में विकसित अब तक की प्रथम आई-एटीएस प्रौद्योगिकी (स्वदेशी - स्वचालित ट्रेन निगरानी) का उद्घाटन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और डीएमआरसी अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो परिचालन के 20वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर मिश्रा ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ‘दिल्ली मेट्रो का सफर’ शीर्षक वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

दिल्ली मेट्रो का वाणिज्यिक परिचालन 25 दिसंबर 2002 को शाहदरा से तीस हजारी के बीच (8.2 किमी लंबे मार्ग पर) शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह