लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड, पिंक लाइन खंड की शुरुआत छह अगस्त से : डीएमआरसी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 11:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे के एक छोटे से खंड का छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा जबकि यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

करीब एक किलोमीटर लंबे नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड खंड के जरिए मेट्रो को नजफगढ़ के अंदरुनी क्षेत्रों तक ले जाएगा। मयूर विहार पॉकेट 1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ जाएगा और शहर के अहम स्थानों जैसे कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर से जुड़ जाएगा। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं।

इन खंडों के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जिसमें 286 स्टेशन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन