लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 2000 रुपये का नोट उठाने के लिए मेट्रो ट्रैक पर उतरी महिला, ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी बची जान

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2019 15:59 IST

मेट्रो ट्रेन की दो कोच महिला के ऊपर से गुजर गई पर वह बाल-बाल बच गई।

Open in App

दिल्ली के द्वारका मोड़ स्टेशन पर एक अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला जब एक महिला 2000 रुपये का नोट उठाने के लिए पटरी पर कूद गई। इस दौरान मेट्रो की दो कोच भी उसके ऊपर से गुजर गई पर वह बाल-बाल बच गई। घटना मंगलवार की है।

इस पूरे वाक्य से ब्लू लाइन पर भी कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला यात्री की पहचान चेतना शर्मा के रूप में हुई है जो ट्रैक पर उतर गई। जब उसने देखा कि मेट्रो ट्रेन उसकी ओर आ रही है तो वह खुद को बचाने के लिए ट्रैक के बीच लेट गई। लोगों ने जब शोर मचाया तो ड्राइवर ने ट्रेन रोकी और फिर सीआईएसएफ के शिफ्ट-इन-चार्ज और स्टेशन कंट्रोलर भी उसे बचाने के लिए भागे।'

अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हुई। अधिकारी ने बताया, 'महिला उस समय पटरी पर गिर गई जब नोएडा की तरफ जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही थी।' 

महिला को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित रहीं लेकिन सेवाओं को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया