लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने पुराने डिब्बों की मरम्मत कर प्रथम नवीनीकृत ट्रेन का अनावरण किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 नवंबर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी एक पहली नवीनीकृत ट्रेन का सोमवार को अनवारण किया, जो दिल्ली मेट्रो के प्रथम चरण के तहत 14 साल पहले सेवा में शामिल की गई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कवायद 2002 से 2007 के बीच दिल्ली मेट्रो द्वारा खरीदी गई सभी 70 ट्रेनों को अद्यतन करने के लिए इसके द्वारा शुरू किये गये विशेष अभियान का हिस्सा है। प्रथम 10 ट्रेनों को मरम्मत कर नया रूप देने की योजना अगले साल सितंबर तक पूरा करने की योजना है।

पहली अद्यतन ट्रेन, अब एलसीडी डिसप्ले, फायर अलार्म प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन बटन, मोबाइल फोन व लैपटॉप के लिए यूएसबी केबल के जरिए चार्जिंग सॉकेट से लैस है, जिसका अनवारण डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने यहां यमुना बैंक डिपो में किया।

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक, कॉरपोरेशन कम्युनिकेशंस, अनुज दयाल ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘हमने आज पहली नवीनीकृत ट्रेन का अनावरण किया, जिसे 2007 में सेवा में शामिल किया गया था। अद्यतन प्रक्रिया में करीब दो साल लगा। एक मेट्रो ट्रेन का औसत सेवा काल करीब 30 साल का होता है और ये ट्रेनें प्रथम चरण के दौरान 2002-2007 के बीच खरीदी गई थी, जिसने अपने संपूर्ण सेवा काल का 14-19 साल पूरा कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि आज अनावरण की गई नवीनीकृत ट्रेन का निर्माता हुंदई रोटेम है।

दयाल ने कहा कि यात्रियों को और अधिक आराम पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया क्योंकि सतह खुरदरी हो गई थी और कुछ स्थानों पर दरार भी पड़ गई थी।

उन्होंने कहा कि डीएमआरसी के ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के बाद से इस तरह की यह पहली कवायद है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर 2002 को अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा