लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से निपटने के लिए और अधिक एंटी-स्मॉग गन तैनात करेगी दिल्ली मेट्रो

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने परियोजना स्थलों पर और अधिक एंटी-स्मॉग गन लगाने की योजना बनाई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो ने अपने निर्माण स्थलों पर प्रदूषण को कम करने के लिए पहले से ही 14 एंटी-स्मॉग गन को तैनात किया है जो निर्माण कार्य से निकलने वाले धूल के कणों के प्रदूषण को कम करने के लिए नियमित अंतराल पर अच्छी धुंध फेंकती हैं।

ये एंटी-स्मॉग गन (एएसजी) पहले भी कुछ समय के लिए लगाई गई थीं। दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल निर्माण गतिविधियां रोक दी गई हैं।

डीएमआरसी के कॉरपोरेट संचार के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘‘वर्तमान में, गैर-प्रदूषणकारी प्रकृति के निर्माण कार्यों के अलावा सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को निर्देशों के अनुपालन में रोक दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि डीएमआरसी समय-समय पर जारी किए जा रहे प्रदूषण संबंधी सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कर रहा है, यह एंटी स्मॉग गन प्रदूषण से निपटने के लिए एक स्थायी उपाय के रूप में स्थापित की गई हैं और साल भर निर्माणस्थलों पर कार्यरत रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह