लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने प्रमुख स्टेशनों पर ओलंपिक ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली मेट्रो ने तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राजीव चौक और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम सहित अपने प्रमुख स्टेशनों पर कई ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तोक्यो ओलंपिक में 56 महिला खिलाड़ियों सहित भारत के 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओलंपिक टीम है। इसके साथ ही ओलंपिक दल में भारत से अब तक सर्वाधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन का संकल्प लेते हैं, डीएमआरसी ने कई प्रमुख स्टेशनों पर ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए हैं। अनेक उत्साही लोग हमारे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में राष्ट्र के साथ खड़े हैं।’’

इसने कुछ ‘सेल्फी प्वाइंट’ पर कुछ यात्रियों के तस्वीरें लेने की तस्वीरें भी साझा कीं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि जिन स्टेशनों पर ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए गए हैं, उनमें राजीव चौक, बाराखंबा रोड, केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, इंद्रलोक, आनंद विहार, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा स्टेशन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि खेल के आगे बढ़ने के साथ ही अन्य स्टेशनों पर भी ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह