लाइव न्यूज़ :

किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से स्थगित

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी।

दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, "दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।"

इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनें दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी।

किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी। दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया