Delhi Metro News: तकनीकी खराबी के कारण DMRC के Violet Green Pink लाइन की सेवाएं हुई थी प्रभावित, देरी से ट्रेनों के आने से यात्री हुए थे बहुत पेरशान
By आजाद खान | Updated: March 17, 2022 15:40 IST2022-03-17T11:52:11+5:302022-03-17T15:40:03+5:30
Delhi Metro: जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्री ढाई घंटे से बदरपुर-कालकाजी लाइन पर फंसे हुए हैं।

Delhi Metro News: तकनीकी खराबी के कारण DMRC के Violet Green Pink लाइन की सेवाएं हुई थी प्रभावित, देरी से ट्रेनों के आने से यात्री हुए थे बहुत पेरशान
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करने वाले लोगों के लिए यह सुबह से परेशानी का सबब बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर ट्रेनों की सेवाएं सही से नहीं चल रही है और एक ट्रेन के आने में काफी देरी हो रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। होली से ठीक पहले इस तरीके की सर्विस से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है और वे अपने परेशानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ढाई घंटे से बदरपुर-कालकाजी लाइन पर यात्री खड़े हैं, लेकिन कोई भी ट्रेन के आने की खबर नहीं मिल रही है।
तकनीकी खराबी से सेवाएं हुई थी बाधित
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों पर गुरूवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया था, ‘‘वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब।’’
11 बजे हो गई थी सेवाएं शुरू-अधिकारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ। डीएमआरसी ने करीब साढ़े 11 बजे ट्वीट करके सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया, ‘‘ सेवाएं सामान्य हो गईं है। हालांकि, किसी अन्य असुविधा से बचने के लिए, अब भी प्रणाली पर नजर रखी जा रही है।’’
Delhi Metro experiencing a delay in services on Violet, Green & Pink lines, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) announced pic.twitter.com/CkVo6VbizD
— ANI (@ANI) March 17, 2022
होली पर ऐसे चलेंगी मेट्रो
आपको बता दें कि होली के पर्व पर 18 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवा दोपहर ढाई बजे के बाद उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “होली के त्यौहार पर, 18 मार्च 2022 (शुक्रवार) को रेपिड मेट्रो/एयरपोर्ट लाइन समेत दिल्ली मित्रों की सभी लाइन पर मेट्रो सेवा अपराह्न ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। इस दिन ढाई बजे से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होगी और उसके बाद सामान्य रूप से चलेगी।”