लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने लॉकडाउन के लिए अपनी परिचालन योजना को संशोधित किया, ट्रेनों के फेरे बढ़ाये

By भाषा | Updated: April 20, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को छह दिनों की लॉकडाउन अवधि के लिए अपनी परिचालन योजना को संशोधित किया और व्यस्त समय के दौरान मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिये हैं। अब मेट्रो ट्रेन 30 मिनट के बजाय 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

डीएमआरसी ने कहा कि दिन की बाकी अवधि में फेरे 60 मिनट से 30 मिनट तक बढ़ाये गए हैं। व्यस्त समय के दौरान मेट्रो के परिचालन समय में वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में कहा था, "सुबह (सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक) और शाम को (शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक) व्यस्त समय में पूरे नेटवर्क पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।"

डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा, "26 अप्रैल 2021 की सुबह पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लगाए गए कर्फ्यू की अवधि के दौरान मेट्रो से यात्रा करने वाले पात्र लोगों के लिए 50 प्रतिशत बैठने की व्यवस्था के अनुपालन में अधिक क्षमता की पेशकश करने के लिए, डीएमआरसी ने अब तत्काल प्रभाव से अपनी परिचालन योजना को संशोधित करने का फैसला किया है।"

बयान में कहा गया कि व्यस्त समय के दौरान सुबह के समय (सुबह सात बजे से 11 बजे तक) और शाम के समय (शाम चार बजे से आठ बजे तक) पूरे नेटवर्क पर 15 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, बाकी समय के लिए पूरे नेटवर्क में सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड​​-19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है, क्योंकि शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे